खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री का केदारनाथ दौरा स्थगित
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का केदारनाथ दौरा रद्द हो गया है। खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री का केदारनाथ दौरा स्थगित किया गया। आपको बता दें कि केदारपुरी का पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार है। वह खुद भी केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की लगातार मानीटरिंग करते रहते हैं। केदारनाथ में प्रथम चरण के कार्य लगभग पूर्ण होने को हैं, जबकि अब द्वितीय चरण के कार्य प्रारंभ होने हैं। वहीं देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि केदारनाथ में पुननिर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होने खुद चार बार इन कार्यों की समीक्षा की है। केदारनाथ में चल रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए वहां जाना चाहते थे, लेकिन मौसम खराब होने के चलते दौरा स्थगित करना पड़ा। इस दौरान उन्होने बताया कि केंदारनाथ के साथ ही सरकार ने अब बद्रीनाथ धाम का भी मास्टर प्लान तैयार किया है। बद्रीनाथ में जल्द निर्माण कार्य शुरू किये जाएंगे, इसके लिए अलग से पीडब्लूडी का डिविजन भी किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण