मेयर ने तैयारियों का जायजा लिया, मुख्य मार्गों को भाजपा के झंडों से सुसज्जित करने के दिए निर्देश
ऋषिकेश- केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की आशीर्वाद यात्रा के लिए तीर्थ नगरी के प्रमुख मार्गो को भाजपा के झंडों से सुसज्जित किया जा रहा है। उनके कार्यक्रम की तमाम तैयारियों की महापौर अनिता ममगाई ने स्वंय कमान संभाल रखी है। आगामी 17 अगस्त को केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री का प्रभार संभालने के प्रश्चात उत्तराखंड के प्रथम आगमन के दौरान ऋषिकेश में उनकी आर्शीवाद यात्रा का आगमन होना है।नगर निगम मेयर स्वंय कमर कसकर उनके कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप देने के लिए जुटी हुई हैं। 
नगर निगम महापौर ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शहर के व्यापारी नेताओं के साथ तैयारियों को परखा। महापौर ने बताया कि नैनीताल के सांसद अजय भट्ट केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री बनने के पश्चात प्रथम उत्तराखंड के दौरे पर रहे हैं। इस दौरान उनके स्वागत और अभिनंदन के लिए विभिन्न स्थानों पर आशीर्वाद रैली निकाली जानी है। ऋषिकेश में ही उनका काफिला 17 अगस्त को इंंद्रमणि बडोनी चौक से होकर देहरादून रोड़ और फिर हरिद्वार रोड़ से होकर गुजरेगा। इसके लिए तमाम कार्यकर्ता एवं शहर के व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। मौके पर पंकज शर्मा, विनोद शर्मा, चंद्रशेखर जैन, नवल कपूर, चेतन शर्मा, विजय बडोनी, राजपाल ठाकुर, अक्षय खेरवाल, प्रशांत कुमार, प्रदीप हवलदर, देवदत्त शर्मा प्रमोद शर्मा, गौरव केन्थुला, राजा राम आदि मोजूद रहे।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात