भारत का संसदीय इतिहास सदैव अटलजी का करेगा गुणगान -अनिता ममगाई
ऋषिकेश-पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें सोमवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महापौर के कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि अटल जी जैसा व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेते हैं। भारत का संसदीय इतिहास सदैव उनका गुणगान करेगा। वाजपेयी जी विचारों का एक समृद्ध पेड़ थे। आज उनके विचार बगीचे का रूप ले चुका है। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए महापौर ने कहा कि भाजपा के पितृ पुरुष, असंख्य कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक और हम सबके प्रेरणास्त्रोत के रूप में अटल जी को हमेशा याद किया जाएगा। श्रद्वांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा जिला मंत्री पंकज शर्मा, विनोद शर्मा, विजय बडोनी , पूरन पंवार , बी एन तिवारी ,चरण जीत काचु , देवदत्त शर्मा , राजा राम , प्रकान्त कुमार , राजीव गुप्ता, यशवंत रावत , रूपेश गुप्ता, अक्षय खैरवाल, बेचूराम गुप्ता, जोनी लाम्बा, प्रिंस गुप्ता, परीक्षित मेहरा, कमल सिंह, देवेंद्र कुमार आदि शामिल थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण