महापौर के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया
ऋषिकेश-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उत्तराखंड दौरे को लेकर कार्यकर्त्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। देहरादून से हरिद्वार सड़क मार्ग से जाते हुए भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने नगर निगम महापौर की अगुआई नेपालीफार्म में मानव श्रृंखला बनाई और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कई महिला कार्यकर्त्ता खासतौर पर भगवा परिधान पहन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को पहुंची। 
वहीं जेपी नड्डा ने कार में बैठे हुए ही हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने भी चाक-चौबंद इंतजाम किए। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का बेहद उत्साह के साथ स्वागत किया।हल्की बारिश के बीच स्वागत के लिए उमड़े कार्यकर्ताओं से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गदगद नजर आये।नेपालीफार्म तिराहे पर मेयर अनिता ममगाई की अगुवाई में उत्तराखंड की संस्कृति गाजे-बाजे पुष्प वर्षा नारेबाजी के बीच उनका अभूतपूर्व स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण