पुलिस में वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
श्रीनगर: युवती की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने मसूरी से गिरफ्तार किया। श्रीनगर निवासी युवती ने बीते 9 अगस्त को कोतवाली श्रीनगर में विवेक कुमार पुत्र राम जी निवासी एलबीएस अकादमी मसूरी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर गाली गलौच देने व जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में धारा 66 (ख) आईटी एक्ट व भादवि की धारा 292/504/506 के तहत मामला दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने अभियुक्त विवेक कुमार निवासी- आजमगढ़ उत्तर प्रदेश हाल निवासी एलबीएस अकादमी को एलबीएस कॉलोनी मसूरी से गिरफ्तार किया।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात