मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस महानिदेशक को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक सहारनीय पहल करते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को निर्देशित किया है कि कार्यक्रमों में आते व जाते समय मुख्यमंत्री की फ्लीट की वजह से लोगों को अनावश्यक रूप से परेशानी का सामना न करना पड़े। ट्रैफिक को अधिक समय तक न रोका जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि मुख्यमंत्री की फ्लीट की वजह से लोगों को आवागमन में अनावश्यक विलम्ब न हो। जनपदों में सभी पुलिस अधीक्षकों को भी इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किये जाएं।
अक्सर देखा गया है कि मुख्यमंत्री के फ्लीट की वजह से कई बार ट्रैफिक को लंबे समय के लिए रोका जाता है, जिससे उस रूट पर जाम की स्थिति बन जाती है, और आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब मुख्यमंत्री ने डीजीपी को निर्देश देकर यह अच्छी पहल की है, अगर यह निर्देश धरातल पर लागू हुए तो निश्चित तौर पर आम आदमी को जाम के झाम से निजात मिलेगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण