मेयर ने पीएम के जन्मदिन पर पौधारोपण किया
ऋषिकेश-नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि देश के प्रधानमंत्रीओजस्वी वक्ता नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व में नई पहचान दिलाई है।उनके नेतृत्व मैं भारत की ताकत का विश्व ने लौहा माना है।उक्त विचार शुक्रवार को महापौर ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के मौके पर रोटरी ऋषिकेश सैंट्रल द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए व्यक्त किए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में क्लब द्वारा राजकीय महाविद्यालय के समीप पौधारोपण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए निगम महापौर अनिता ममगाई ने पीपल का पौधा रोप प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रत्येक वर्ग के लोगों के लिए योजना बनाकर उन तक लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि कोविड के समय पर्यावरण की रक्षा करने का महत्व बढ गया है। ऐसे में प्राकृतिक ऑक्सीजन देने वाले श्रोतों का बढ़ावा देना जरूरी हो गया है। इस दौरान रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल अध्यक्ष संजय सकलानी ,सचिव विकास गर्ग, कोषाध्यक्ष देवव्रत अग्रवाल ,चार्टर्ड अध्यक्ष दीपक कुमार तायल, पूर्व अध्यक्ष सीए हरी रतूड़ी, पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र पवार , डा हेतराम ममगाई, मोहित राष्ट्रवादी (विस्तार) पार्षद अनीता रैना, विजय बडोनी, प्रमोद शर्मा ,विपिन पंथ,कमलेश जैन, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, पुष्पा मित्तल, रोमा सहगल, प्रकांत कुमार, अक्षय खैरवाल, रूपेशगुप्ता, प्रमिला त्रिवेदी, ममता नेगी, हेमलता चौहान, अनिकेत गुप्ता, दिनेश बिष्ट, राजीव गुप्ता, जय सिंह, आदि उपस्थित रहे।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात