बीजेपी के उत्तराखंड प्रभारी व सहप्रभारियों का मेयर ने किया अभिनंदन
ऋषिकेश- आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के लिए बीजेपी के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी आज दोपहर सह प्रभारी सांसद लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह सहित अपने दो दिवसीय दौरे पर देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे।भाजपा शीर्ष नेतृत्व के साथ ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाई ने जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि मिशन 2022 को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने अभी हाल में ही प्रहलाद जोशी सहित 3 सदस्यों को चुनावी मिशन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी।चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी के नेतृत्व में दोनों सह प्रभारी गुरुवार को अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार उत्तराखंड पहुंचे। जहां भाजपा शीर्ष नेतृत्व के साथ ऋषिकेश नगर निगम महापौर द्वारा उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज