उत्तराखंड की परिवर्तन यात्रा का असर है पंजाब का परिवर्तन:कौशिक
देहरादून, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में परिवर्तन यात्रा निकाल रही कांग्रेस को इसका तत्काल फल भी मिल गया और पंजाब में परिवर्तन हो गया। उन्होंने कहा कि गुटबाजी और अंतरकलह से जूझ रही कांग्रेस झूठ और आडम्बर के भरोसे अधिक दिन तक जनता को गुमराह नहीं कर सकती है। उत्तराखंड में भी कांग्रेस का यही हाल है कांग्रेस में अलग अलग क्षत्रप परिवर्तन यात्रा में शरीक है और कांग्रेस के बिखराव को स्पस्ट तौर पर देखा जा सकता है। यहाँ पर भी परिवर्तन यात्रा के जरिये जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस की असलियत भी सामने आ गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशो में गुटबाजी के कारण विकास कार्यो पर इसका असर देखने को मिलता रहा है और उतराखंड को इसके उदाहरण के तौर पर देखा जा सकता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण