उत्तराखंड शासन ने 4 आईएएस अधिकारियों के पदभार में किया बदलाव
उत्तराखंड शासन ने 4 आईएएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। जारी की गई सूची के अनुसार आईएएस राधिका झा को विद्यालयी शिक्षा , औद्योगिक विकास और उद्योग के पदभार से मुक्त कर दिया है। इस संबंध में सचिव अरविंद कुमार ह्यांकी ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
आईएएस अमित सिंह नेगी को सचिव चिकित्सा शिक्षा के पदभार से अवमुक्त करते हुए सचिव, औद्योगिक विकास, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग की जिम्मेदारी सौंपी है। आईएएस दीपेंद्र कुमार चौधरी को सचिव (प्रभारी), तकनीकी शिक्षा के पद से अवमुक्त कर दिया गया है। आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव, तकनीकी शिक्षा के पद से अवमुक्त करते हुए सचिव, विद्यालय शिक्षा (प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईएएस दीपेन्द्र कुमार चौधरी सचिव (प्रभारी) तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस दिलीप जावलकर सचिव सूचना के पदभार से अवमुक्त किया गया है। डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने सूचना सचिव बनाए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण