20 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में युवाओं को देंगे रोजगार गारंटी कार्ड- आप
देहरादून– आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने आप कार्यालय में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि बिजली गारंटी अभियान की सफलता के बाद, अब आम आदमी पार्टी रोजगार गारंटी को घर घर पहुंचाने के लिए रोजगार गारंटी अभियान चलाने जा रही है। उन्होंने बताया कि, अरविंद केजरीवाल ने अपने हल्द्वानी दौरे पर प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार देने संबंधी 6 मुख्य घोषणाएं की थी । इन सभी घोषणाओं को पूरा करने के लिए आप पार्टी कमर कस चुकी है और इस रोजगार गारंटी अभियान को घर घर पहुंचाने के लिए आप पार्टी के सैकडों कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं।
उन्होनें आगे कहा कि आप पार्टी पूरे प्रदेश में इन दिनो कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में रोजगार गारंटी यात्रा निकाल रही है। कुंमाऊॅ की कई विधानसभाओं में अपार जनसमर्थन के बीच ये यात्रा चल रही है और हजारो लोगों इस यात्रा के जरिए आप की रोजगार गारंटी को समझ रहे हैं ।
उन्होंने बताया कि आप पार्टी की इस रोजगार गारंटी यात्रा से जहां लोगों को अपने बच्चों के लिए भविष्य में रोजगार की संभावनाएं नजर आ रही तो वहीं युवाओं की भी उम्मीदें अब इस रोजगार गारंटी के बाद आम आदमी पार्टी से बढ चुकी हैं।
उन्होंने इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि , आप की रोजगार गारंटी अभियान को हर विधानसभा में घर घर तक आप कार्यकर्ता पहुंचाने का काम करेंगे और पूरे प्रदेश में आप के 7000 कार्यकर्ता गांव गांव जाकर जहां लोगों को इस अभियान की जानकारी देंगे ,तो दूसरी ओर इस अभियान के अंतर्गत युवाओं के रजिस्ट्रेशन भी करवाए जाएंगे ताकि सरकार बनते ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता मिल सके।
प्रभारी ने बताया कि आप पार्टी द्वारा शुरु किए गए इस अभियान को 20 दिनों तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा जिसमें इन 20 दिनों के भीतर प्रदेश में जगह जगह, 10 हजार रोजगार अधिकार सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा इस अभियान से युवा डिजीटली या मिस्ड कॉल के जरिए भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं ।
इस अभियान से डिजिटल जुड़ने के लिए www.kejriwalrozgarguarantee.com पर लॉगिन कर सकते हैं और सीधे अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण