महामहिम राष्ट्रपति के ऋषिकेश आगमन को लेकर महापौर ने संभाली स्वच्छता की कमान
ऋषिकेश-महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ऋषिकेशआगमन से पहले शहर को चमकाया जा रहा है। नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने स्वयं स्वच्छता की कमान संभाल रखी है। नगर निगम महपौर की अगुवाई में निगम की तमाम टीमें आज सुबह एम्स के समीपस्थ क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर सफाई के लिए उतरी। उधर राष्ट्रपति के ऋषिकेश आगमन को लेकर प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ जुट गया है। उल्लेखनीय है कि महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार की अपराहन परिवार सहित गंगा पार परमार्थ निकेतन पहुंचेंगे।महामहिम के आगमन को देखते हुए शहर को चमकाया जा रहा है। परमार्थ निकेतन पर अपने दौरे के दौरान महामहिम विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा सांध्य आरती में भी शिरकत करेंगे।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रोटोकॉल भी जारी किया जा चुका है। इसे देखते हुए अफसरों ने तैयारियों में पूरी ताकत झोंक दी है। महामहिम का एम्स हेलीपैड से सड़क मार्ग द्वारा परमार्थ निकेतन पहुचने का कार्यक्रम है। इससे पहले वह विशेष विमान से जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उधर नगर निगम प्रशासन ने भी महामहिम के दौरे को लेकर युद्ध स्तर पर स्वच्छता की तैयारियों को तेज कर दिया है। शहर की प्रथम नागरिक महापौर अनिता ममगाई स्वयं स्वच्छता की कमान संभाले हुए हैं। महापौर ने जानकारी देते हुए बताया कि महामहिम राष्ट्रपति के ऋषिकेश आगमन को लेकर स्वच्छता के मुक्म्मल इंतजाम किए गये हैं। सड़कों की सफाई, पैचिंग और रंगाई-पुताई का काम भी किया जा रहा है।एम्स रोड़ सहित मुख्य मार्गों के डिवाइडरों के किनारे जमी धूल साफ की जा रही है। खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत भी करायी गई है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज