युवती को पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर किया गैंगरेप साथ में बनाई वीडियो
हरिद्वार: उत्तराखंड में अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।वही एक शर्मनाक वरदाद सामने आई है। जहां युवती को पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ ही अश्लील वीडियो भी बना ली। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
कनखल थाना प्रभारी दीपक कठैत के मुताबिक थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली युवती ने शिकायत देकर बताया कि उसके घर में विधवा मां व दो छोटे भाई है। युवती ने बताया कि दो साल पहले जब उसके पिता बीमार थे तो उनको देखने के लिए गोपाल निवासी गांव जगजीतपुर का उनके घर पर आना-जाना रहता था। आरोप है कि उसके पिता की मौत से चार दिन पहले आरोपी गोपाल उसके अपने दोस्त जोनू के कमरे पर जगजीतपुर लेकर गया और उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
इसके बाद आरोपी गोपाल ने उसके उसके साथ दुष्कर्म किया और जोनू ने अश्लील वीडियो बना लिया। युवती का आरोप है कि इसके बाद जोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गोपाल ने वीडियो बनाया। आरोप है कि आरोपी उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ पिछले दो साल से दुष्कर्म कर रहे हैं।
वहीं किसी को भी बताने पर उसकी मां व भाईयों को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़िता ने आरोपियों से परेशान होकर कई आत्महत्या करने की कोशिश भी की, लेकिन उसकी मां व पड़ोसी ने उसे फांसी के फंदे से उतारा। थाना प्रभारी दीपक कठैत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज