पुलिस ने दो युवकों को चोरी के लैपटॉप के साथ पकड़ा
कोटद्वार: धुमाकोट पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को चोरी के लैपटॉप के साथ जड़ाऊखांद में धर दबोचा। पकड़े गए दोनो युवक कल्याणी स्थित सरकारी गल्ले की दुकान से सरकारी लैपटॉप चोरी कर भागे थे। अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र से दोनो युवक विवाह समारोह में धुमाकोट शामिल होने आए थे। पुलिस ने दोनो अभियुक्तों रणजीत सिंह निवासी ग्राम संकर पो.ओ. मरचूला, अल्मोड़ा व धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम झड़गाँव, पो.ओ. मरचूला, अल्मोड़ा के खिलाफ 379 के तहत मामला दर्ज कर घटना में प्रयुक्त बाइक को सीज किया।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज