विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सत्ताधारी दल बीजेपी
देहरादून-उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सत्ताधारी दल बीजेपी ने अब अपने उम्मीदवारों पर मंथन शुरू कर दिया है. इस संबंध में पार्टी मुख्यालय देहरादून में पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई जिसमें चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी,प्रदेश अध्य्क्ष मदन कौशिक,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी के तमाम शीर्ष नेता उपस्थित रहे। बैठक समापन के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि बैठक में विधानसभा वार संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी मंथन किया गया है। इस दौरान उन्होने कहा कि पार्टी हाईकमान की हरी झंड़ी के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण