मौसम विभाग के जारी अलर्ट का असर देखने को मिला
प्रदेश के पहाड़ी जिलों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी ओरेंज अलर्ट का जोशीमठ छेत्र में साफ दिखाई दे रहा है। सुबह से ही क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों, बदरीनाथ, चिनाप घाटी, नीति माणा घाटी सहित हिम क्रीड़ा स्थली औली में जमकर बर्फबारी हो रही है। क्षेत्र में तापमान इतना नीचे चला गया है कि जोशीमठ नगर में भी जमकर हिमपात हुआ है, जिसके चलते मुख्य बाजार में भी दिन भर वाहनों का जाम लगा रहा और लोग बर्फबारी का लुफ्त भी उठाते रहे। चुनावी लहर प्रचार प्रसार के बीच बर्फबारी के चलते सीमांत का जन जीवन खासा प्रभावित हुआ है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज