लोगो की यह दरकार, आम आदमी की बने सरकार
रामनगर– आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शिशुपाल रावत ने नगर एवम ग्रामीण अंचलों में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सत्ता में आये तो अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई हर घोषणा को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोडवेज जैसी समस्याओं को स्थानीय विधायक नही सुलझा पाए लेकिन हम सड़क से लेकर सदन तक इसके लिए सँघर्ष कर रहे है और सत्ता प्राप्त करने के बाद रामनगर के लोगो की दिक्कतों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई लड़े या न लड़े रामनगर को नशा मुक्त बनाने के लिए हम लड़ाई लडेंगे। उन्होंने कहा कि लोगो की आम जरूरत को पूरा करने के प्रयास किये जॉएँगे। कहा कि इस बार भाजपा से उनका मुकाबला जरूर है लेकिन इस लड़ाई में जनता उनके साथ मदद करने का मन बना चुकी है। इस दौरानइस दौरान संगठन मंत्री भास्कर जोशी जी नगर अध्यक्ष नवीन नैथानी जी नगर महिला अध्यक्ष शैफाली विधानसभा अध्यक्ष मंजू नैथानी नगर सचिव सुनीता रावत , मंजू रावत, कविता मठपाल, दीपा रावत , सौरभ नेगी, रोशनी रावत ,फिजा, शीतल. अखिल रावत, निर्मल पाठक, निश्चय , संजय शर्मा, हिमांशु तिवारी मौजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण