मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी इन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश
देहरादून:मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 22,23, 24 फरवरी को भारी बारिश व बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम फिर करवट बदलेगा जिस वजह से 22 से 24 तारीख तक राज्य के गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों, कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। 23 को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 22 व 23 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों मैदानी व पर्वतीय क्षेत्रों के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
सीमांत जनपद में एकबार फिर मौसम ने करवट बदली
मुनस्यारी में मौसम का 11वां हिमपात हुआ है। जिससे यहां आसपास के इलाकों में भी पारा लुढ़क गया है। मानसरोवर यात्रा मार्ग पूरी तरह से बर्फ से ढका गया है। दारमा,व्यास के गांवों में भी हिमपात से लोगों को हिमपात के बाद ठंड सता रही है। सीमांत जनपद में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। मुनस्यारी के आस पास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम का 11वां हिमपात हुआ। खलिया में तीन ,कालामुनि में दो व नागनीधूरा में 4 इंच से अधिक बर्फबारी हुई है।
कई इलाकों में बारिश के साथ ही तेज हवाओं के चलने की संभावना है मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। 24 व 25 फरवरी को प्रदेश के कुछ इलाकों में छुट पुट बारिश की संभावना है व 25 फरवरी के बाद से मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण