यूक्रेन से सुरक्षित लौटी तमन्ना का महापौर ने किया स्वागत
*मजबूत नेतृत्व की वजह से भारतीय छात्रों को मिली संजीवनी-अनिता ममगाई*
ऋषिकेश-रसिया और यूक्रेन के बीच छिड़ी जबरदस्त जंग के बीच यूक्रेन से अपने गृहनगर ऋषिकेश पहुंची तमन्ना त्यागी कर महापौर ने जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर महापौर ने कहा की मोदी है तो मुमकिन है।देश में मजबूत नेतृत्व और प्रधानमंत्री के दृण निश्चय और मजबूत इच्छाशक्ति की वजह से ही रूस यूक्रेन में छिड़ी जंग के बीच वहां फंसे हजारों भारतीय छात्र छात्राएं सुरक्षित अपने देश आ पा रहे हैं।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत रिश्तों की वजह से यह मुमकिन हो पा रहा है। यूक्रेन में मेडिकल की पड़ाई कर रही गंगानगर निवासी अतुल त्यागी व रीना त्यागी की लाड़ली सुरक्षित घर लौट आई।उसके घर पहुंचते ही परिवार में खुशी की लहर दोड़ पड़ी।मामले की सूचना मिलती ही महापौर अनिता ममगाई भी उनके आवास पर पहुंची और परिवार को बधाई देते हुए तमन्ना से उसकी कुशलक्षेम पूछी।महापौर ने यूक्रेन के मोजूदा हालातों की भी उससे जानकारी ली।महापौर ने आशा जताई की जल्द ही यूक्रेन में फंसी ऋषिकेश की छात्रा जिया बलूनी भी सकुशल घर लौट आयेगी।इस दौरान तमन्ना के अभिभावकों ने भी कहा कि ‘मोदी हैं तो मुमकिन है।उनकी बेटी सुरक्षित हमारे पास पहुंच गई उनके लिए यह सबसे बड़ी राहत है।युद्व के माहौल को देख सहमी तमन्ना के मुताबिक यूक्रेन में हालात बेहद गंभीर है। हालांकि उन्होंने भारत सरकार का धन्यवाद दिया। इस दौरान पूर्व सभासद बृजपाल राणा,लक्ष्मी भट्ट,प्यारेलाल जुगलान आदि मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण