युद्धग्रस्त यूक्रेन से जिया बलूनी की सकुशल वापसी पर महापौर ने किया स्वागत
ऋषिकेश- भारत सरकार के ऑपरेशन गंगा ने योग नगरी ऋषिकेश की एक और छात्रा सोमेश्वर नगर निवासी जिया बलूनी की युद्धग्रस्त यूक्रेन से सकुशल वतन वापसी करवा दी है।यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही जिया वृहस्पतिवार को अपने घर लौट आई।होली पर्व के मौके पर लौटी जिया के सुरक्षित आगमन पर परिजनों सहित नगर की प्रथम नागरिक मेयर अनिता ममगाई ने जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत वैश्विक राजनायिक संबंधों की वजह से रूस-यूक्रेन युद्व के बीच भारतीय छात्र -छात्राओं की सुरक्षित देश वापसी संभव हो पायी है।

खुशियों और उल्लास के पर्व होली के मौके ने बलूनी परिवार की खुशियों को आज दूना कर दिया। परिवार की रोनक जिया आज सोमेश्वर नगर स्थित घर पर पहुंची तो उसके स्वागत के लिए घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ पहले से ही मोजूद थी।परिवार के सदस्यों ने उसकी आरती उतारी तो वहीं नगर निगम महापौर ने भी उसका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया।परिजनों ने बेटी की सकुशल वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। छात्रा जिया ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी के लिए सरकारी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन गंगा न चलाया होता तो शायद वतन वापसी मुमकिन न होती।उसने कहा कि हम सही समय पर देश वापस आ गए हैं। जिया के मुताबिक युद्ध के चलते यूक्रेन में हालात बेहद खराब हैं। इस दौरान जगदीश प्रसाद बलूनी, शिव प्रसाद भट्ट, राकेश चंद्र बलूनी, संजीव बलूनी, संदीप शास्त्री, विवेक गोस्वामी, विपिन पंत, यशवंत रावत, रोमा सहगल,रेखा सजवाण, अशरफी रणावत,राजेश गौत्तम,रिंकी राणा,राजीव गुप्ता,कमला गुनसोला, विजय जुगलान,प्रकान्त कुमार,अक्षय खैरवाल, विजय लक्ष्मी भट्ट,ओम ठाकुर, विजय बिष्ट, अमन भट्ट, सुनीता बिष्ट, सरस्वती देवी, कविता, मंजू जाटव,विनोद कुमार, राजेश कोठियाल, कुलदीप टण्डन,चरनजीत काचु, धीरेंद्र भंडारी, महेंद्र वर्मा, रंजन अंथवाल, संजय ध्यानी,रमेश अरोड़ा, अमरीक सिंह, गुड्डी कलुरा, मीना रावत,कमलेश जैन, सरिता बिष्ट, सुनीता देवी, राजेश्वरी देवी, विमला देवी, गीता, अजय कालरा, विनोद कुमार, ज्योति सरकार उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण