कलयुगी मां ने अपनी मासूम बेटी की गला दबाकर की हत्या
देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ पर एक कलयुगी मां ने अपनी ही दो माह की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी महिला ने शव को ओवन में डाल दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र के चिराग दिल्ली गांव की है। चिराग दिल्ली गांव में गुलशन कौशिक अपने परिवार के साथ रहता था। पत्नी डिंपल कौशिक के अलावा एक चार साल का बेटा और दो माह की बेटी अन्नया कौशिक भी थी। गुलशन की मां और भाई भी उनके साथ ही रहते हैं। गुलशन घर के नीचे ही किराना की दुकान चलाते हैं मां डिंपल को एक और बेटे की चाहत थी लेकिन बेटी के पैदा होने के बाद से ही वह परेशान थी। सोमवार को उसने मासूम अन्नया का गला घोंटा उसके बाद ने शव को घर की छत पर पड़े एक माइक्रोवेब ओवन में छिपा दिया। दिल्ली पुलिस को 21 मार्च सोमवार को तकरीबन दोपहर 3:15 बजे चिराग गांव में बच्ची के गायब होने की सूचना मिली। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद खराब पड़े एक माइक्रोवेब ओवन पर पुलिस की नजर पड़ी। ओवन को खोलने पर दो माह की मासूम अन्नया का शव मिला। दिल्ली पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फिलहाल पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण