राज्य के 12वे मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी लेंगे शपथ
उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे। ख़बरों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी पहुंचेंगे।
बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को राज्य सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है।
नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन, पुलिस और खुफिया विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंच को जीरो जोन घोषित करते हुए एसपीजी के हवाले कर दिया गया है। किसी को भी मंच तक पहुंचने की इजाजत नहीं है। परेड ग्राउंड में ही अस्थायी हेलीपैड बनाया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर उतरेगा।
समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार और डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने सोमवार रात शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन स्थल परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।
दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पद की शपथ लेंगे। धामी के साथ उनकी कैबिनेट के सदस्य भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल