आम आदमी पार्टी ने महंगाई पर बोला सरकार पर हमला
सरकार के पदभार ग्रहण करते ही विजली के दाम बढ़ाये जाने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाद्यक्ष शिशुपाल रावत ने सीधे सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले सस्ती बिजली का वायदा किया था।लेकिन सत्ता मिलने के बाद बिजली के दाम 2.68% बढ़ा दिए हैं। रोज़गार देने के बजाय तीन साल से रिक्त पड़े पदों को भी निरस्त कर दिया हैं। प्रदेश सरकार सत्ता के मद में अभी से चूर हो चुकी है। रावत ने कहा सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करें अन्यथा उसे जनविरोध का सामना करना पड़ सकता है। कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई जाएगी। अभी उत्तराखंड के लोग केजरीवाल की नीतियों को नहीं समझ पाए मगर जनता का फैसला हमने सिर माथे पर लिया है। इसका यह मतलब नहीं कि हम मैदान छोड़ कर भाग खड़े हुए है। जनसमस्याओं को लेकर हमारा सँघर्ष जारी रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण