उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून– उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति एम वैंकया नायडू से शिष्टाचार भेंट की| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट किया|
शिष्टाचार भेंट के दौरान उपराष्ट्रपति ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर उपराष्ट्रपति से चर्चा की| वहीं राष्ट्रपति ने ऋतु खंडूडी से विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर प्रथम बार सदन संचालन के अनुभव के बारे में भी बातचीत की|

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण