महापौर के हस्तक्षेप के बाद जल संस्थान व एन एच विभाग हरकत में आया
ऋषिकेश- हरिद्वार रोड़ पर पुरानी चुंगी पर जल भराव की समस्या से जल्द क्षेत्रवासियों को निजात मिल जायेगी। इस गंभीर समस्या को लेकर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई द्वारा विभागीय अधिकारियों को चेताये जाने के बाद एन एच व जल संस्थान हरकत में आ गया है। निगम अधिकारियों के साथ महापौर की अध्यक्षता में निगम में आहुत तीनों विभागों की संयुक्त बैठक में ऋषिकेश-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले काफी अर्से से गहराती जा रही उक्त समस्या को लेकर गंभीर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रही महापौर ने कहा कि हरिद्वार रोड़ स्थित पुरानी चुंगी पर बरसात के दौरान नाले के ओवर फ्लो होने की वजह से जलभराव के साथ आवागमन में ना सिर्फ क्षेत्र के दुकनदारों बल्कि मार्ग से गुजरने वाले हजारों लेकर लोगोंं जिससे श्रद्वालु एवं पर्यटक सभी शामिल हैं को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। 
बैठक में तमाम विभागीय अधिकारियों द्वारा रखी गई बातों से निष्कर्ष निकला की इस लिए एन एच द्वारा सड़क किनारे बनाये गये नाले के सही लेवल ना होने की वजह से समस्या गहराई है जिसके लिए तीनों विभागों द्वारा ज्वांइट इंस्पेक्शन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि सप्ताह भर के भीतर समस्या का निस्तारण कर दिया जायेगा।बैठक में मोजूद एन एच अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने कहा कि ज्वांइट इंस्पेक्शन के बाद यदि एन एच द्वारा निर्माणाधीन नाले के लेवल में कोई कमी सामने आई तो उसे दुरूस्त करा दिया जायेगा। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त गिरीश गुणवंत, निगम के अधिशासी अभियंताविनोद जोशी , सहायक नगर आयुक्त आनंद मिश्रवान,राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड डोईवाला की अधिशासी अभिंयता रचना थपलियाल, अवर अभियंता छत्रपाल सिंह,जल संस्थान के अधिशासी अभियंता हरीश बंसल, सहायक अभियंता शिव सिंह रावत, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा आदि मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण