योजना को जून अंत तक कर दिया जाएगा शुरू
देहरादून: उत्तराखंड खाद्य विभाग जल्द ही एक नई योजना शुरू करने जा रहा है। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस प्रकार आम व्यक्ति एटीएम मशीन से अपनी जरूरत के लिए पैसे निकालते हैं अब उसी तर्ज पर उत्तराखंड में आम जनता अनाज भी ले सकती है। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विश्व खाद्य योजना के खास योजना के तहत राज्य में फूड ग्रेन एटीएम शुरू होने जा रहा है। मंत्री ने बताया कि विश्व खाद्य योजना के तहत इस संबंध में हमे मंजूरी भी मिल चुकी है। बता दे कि वर्तमान में फूड ग्रेन एटीएम की योजना सिर्फ उड़ीसा और हरियाणा राज्य में चल रही है लेकिन अब उत्तराखंड देश का ऐसा करने वाला देश का तीसरा राज्य होगा।
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सिस्टम एटीएम मशीन की तरह काम करेगा । साथ ही इस पर भी एटीएम मशीन की तरह स्क्रीन होगी।राशन कार्ड धारक यहां आकर एटीएम मशीन की तर्ज पर गेहूं ,चावल व दाल निकाल सकेंगे। इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण