केंद्र सरकार की अग्नीपथ योजना लेकर सीएम धामी का बयान
देहरादून– केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्नीपथ योजना के बाबत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मीडिया से मुखातिब हुए। इस दरमियान सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नया आयाम गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 18 महीने में 10 लाख युवाओं को नौकरी मिलेगी। सीएम ने कहा कि इस योजना से ना केवल देश के युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा, बल्कि हमारी सेनाएं भी और अधिक शक्तिशाली होगी। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान वीर भूमि के रूप में है, इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश की सवा करोड़ जनता की ओर से आभार प्रकट करता हूं। महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए सीएम ने बताया कि अग्नीपथ योजना के अंतर्गत जो अग्निवीर 4 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होंगे, उनको राज्य सरकार उत्तराखंड पुलिस, आपदा प्रबंधन, चार धाम यात्रा प्रबंधन, सहित कई अन्य सेवाओं में प्राथमिकता के आधार पर समायोजित करेगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में प्रदेश सरकार जल्द ही खाका खींच रही है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम युवाओं के सर्वांगीण विकास व रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण