योग आसन के जरिए महापौर ने दिया योग संदेश
ऋषिकेश- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तीर्थ नगरी योग कार्यक्रमों से सराबोर रही। शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में योग की छटा के विभिन्न रंग देखने को मिले। नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने भी परमार्थ निकतेन सहित गंगा तट स्थित त्रिवेणी घाट पर स्वयं सेवकों की त्रिवेणी शाखा द्वारा आयोजित योग 
कार्यक्रम में आसन्न लगाकर शहरवासियों को योग का संदेश दिया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण मानवता को भारतीय संस्कृति के इस अनमोल उपहार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने प्रयासों से वैश्विक स्वीकृति प्रदान करवाई है। कहा कि, योग ही एकमात्र ऐसा विकल्प है जो मानव शरीर की सभी बीमारियों को बिना दवाइयों के समाप्त कर सकता है। इसलिए हमें रोज नियम से प्रातःकाल योगासनों का अभ्यास करना चाहिए।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज