कारगिल युद्व के शूरवीरों को महापौर ने किया नमन
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। कारगिल शहीद देवभूमि के लाल शहीद मनीष थापा की मूर्ति पर उन्होंने भावभीनी श्रद्वांजलि दी।वह कारगिल शहीद कैप्टन अमित सैमवाल के स्मारक पर भी गई और अपने श्रद्वा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी की बदौलत ही देश सुरक्षित है। शहीदों की माताओं को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि धन्य हैं, जिन्होंने ऐसे जांबाज वीर शहीदों को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने अदम्य साहस, शौर्य और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया था।

इस विजय अभियान में भारतीय सेना के कई शूरवीरों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया जिसमें देवभूमि उत्तराखंड के कई वीर सैनिक भी शामिल थे।महापौर ने कहा कि कारगिल युद्ध की सफलता का श्रेय अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को जाता है। उन्होंने दुश्मनों को धूल चटा दी। पूरे देश को वीर सैनिकों की शहादत पर गर्व है।इस दौरान पार्षद विपिन पंत,विजय बडोनी, पंकज शर्मा,विवेक गोस्वामी, पवन शर्मा, रोमा सहगल, कमलेश जैन, राकेश पाल, विकास सेमवाल, हरिश रतूड़ी,अक्षय खेरवाल, मान सिंह, यशवन्त रावत, कुलदीप टंडन, अनूप बडोनी, विजय बिष्ट, अनसूया प्रसाद बंगवाल, सचिन, पंकज जोशी आदि मोजूद रहे।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल