मौसम विभाग ने क्या इन राज्यों में अलर्ट घोषित
देश में मानसून अपने पूरे फॉर्म में है. जोधपुर में हुई मूसलाधार बारिश ने पिछले 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वहां के धवा कस्बे में 24 घंटे में ही 194.4 एमएम बारिश हो गई. लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने जोधपुर के गांव से लेकर शहर तक जलभराव की स्थिति पैदा कर दी. खेत और तालाब भी लबालब हो गए हैं।
उत्तराखंड के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट
उत्तराखंड की बात करें तो मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले 5 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, बागेश्वर, नैनीताल देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही इन इलाकों में भूस्खलन और सड़क खिसकने का खतरा है. लिहाजा अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में जाने से परहेज करें.
मध्य प्रदेश के इन शहरों में तेज बारिश
मध्य प्रदेश के भोपाल, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में आज तेज बौछारें पड़ सकती हैं. इनके साथ ही डिंडोरी, बालाघाट, मंडला, सिवनी, विदिशा, रायसेन, भिंड, मुरैना, शिवपुरी जिलों में भी तेज बारिश हो सकती है. इंदौर, जबलपुर में बादल बने रहेंगे. हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने की भी संभावना है.
दिल्ली में हो सकती है हल्की बौछारें
हरियाणा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 27 जुलाई यानी आज के लिए पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश हो सकती है.
तेलंगाना और जम्मू कश्मीर में भारी बरसात
मौसम विभाग ने तेलंगाना के कुछ जिलों में आज और कल के लिए भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है. जम्मू-कश्मीर में भी अगले 2-3 दिनों के लिए तेज बरसात की संभावना जताई गई है. इसे देखते हुए अमरनाथ यात्रा अस्थाई रूप से रोक दी गई है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण