मंदिर के दानपात्र को तोड़कर चोरों ने उड़ाई लाखों की नकदी
देहरादून: सेलाकुई थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के दानपात्र को तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए की नगदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वही घटना करते समय चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। घटना को लेकर मंदिर समिति बहुत ही मायूस है। साथ ही मंदिर कमेटी ने थाना को तहरीर देकर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। 
जानकारी के अनुसार सेलाकुई थाने क्षेत्र में में आए दिन हो रही अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं पुलिस को चकमा देकर अपराधी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। देर रात चोरों ने मंदिर की दीवार के सहारे अंदर घुस गए और मंदिर परिसर में रखे हुए दानपात्र को तोड़ दिया। जिसमें रखें लाखों रुपए की नगदी को प्लास्टिक के बैग में भरकर ले गए। वही घटना को अंजाम देते हुए चोर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जिसके बाद सुबह मंदिर समिति के द्वारा थाना सेलाकुई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल