महेंद्र प्रसाद भट्ट की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी पर महापौर ने जताया हर्ष
ऋषिकेश- ऋषिकेश में रहकर छात्र जीवन से राजनीति जीवन की शुरुआत करने वाले पूर्व विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से देवभूमि ऋषिकेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त हर्ष का माहौल है। नगर निगम महापौर ने उन्हें उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित तमाम शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। एक जारी बयान में नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व विधायक एवं संगठन में तमाम छोटे बड़े पदों का अपार अनुभव रखने वाले महेन्द्र प्रसाद भट्ट को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपे जाने से ना सिर्फ तीर्थ नगरी बल्कि समूचे उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह और खुशी का माहौल है।राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी के रूप में पहचान रखने वाले भट्ट के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी के सांगठनिक ढांचे में और मजबूती आयेगी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण