मेयर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट,गंगाजली भेंटकर किया अभिनंदन
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने भाजपा के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट से शिष्टाचार भेंटकर उन्हें उत्तराखंड में पार्टी के सर्वोच्च दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
भाजपा मुख्यालय में नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान महापौर ने उन्हें मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। पुष्प गुच्छ एवं गंगाजली भेंटकर महापौर ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान महापौर ने उन्हें देवभूमि ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध संगीतमय आरती में सम्मलित होने का निमंत्रण दिया जिसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सहर्ष स्वीकरते हुए कहा कि उनकी ऋषिकेश से तमाम छोटी बड़ी यादें जुड़ी हैं। समय मिलते ही वह देवभूमि का दौरा कर गंगा आरती में शिरकत के साथ देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल