पौड़ी जनपद के श्रीनगर के जोगड़ी, रैतपुरा मैं फटा बादल
पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। जिसके कारण नदी नाले उफान पर हैं। वहीं प्रदेश के अधिकांश सड़कें बंद पड़ी है। वही जानकारी के अनुसार जनपद पौड़ी के श्रीनगर में 2 गांव में बादल फटने की सूचना प्राप्त हुई। श्रीनगर के जोगड़ी, रैतपुरा में बादल फटने से खेती को काफी नुकसान हुआ है। सूचना प्राप्त होने के बाद एसडीएम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि बादल फटने के कारण दोनों गांव की खेती वा रास्तों को काफी नुकसान हुआ है। साथ ही सड़क मार्ग बिजली पानी की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अभी तक किसी भी मकान की क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं मिली है। साथ ही जन पशु हानि भी नहीं हुई है। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। उनके अनुसार देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, टेहरी, नैनीताल और उधम सिंह नगर में अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की आशंका जताई है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वही मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे पहाड़ी क्षेत्रों के लिए एहतियात बरतने वाला है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण