15 अगस्त को 100 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा
समुद्र तल से करीब 14500 फुट की ऊंचाई पर चीन और नेपाल सीमा पर बसे गुंजी में 15 अगस्त को 100 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। प्रशासन ने जिला योजना से करीब 45 लाख रुपये की लागत से यहां पर तिरंगा फहराने की तैयारी शुरू कर दी है। पहली बार इतनी ऊंचाई पर चीन और नेपाल सीमा के पास तिरंगा फहराया जाएगा। इस क्षेत्र में लोग शीतकाल में भी घाटियों की ओर बहुत कम प्रवास करते हैं। करीब तीन वर्ष पहले यह क्षेत्र सड़क से भी जुड़ चुका है। इसके बाद वर्ष भर आवाजाही बढ़ गई है। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि झंडा स्थापित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर झंडा फहराया जाएगा।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल