दून में डेंगू के अब तक तीन मामले आये सामने
देहरादून में अब डेंगू के मामले भी आने शुरू हो गए हैं। माजरा में 38 वर्षीय महिला और डालनवाला में 16 वर्षीय किशोर में डेंगू की पुष्टि हो गई। किशोर हरिद्वार बाईपास और महिला पटेलनगर के अस्पताल में भर्ती हैं।जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी के अनुसार, फिलहाल दोनों की हालत सामान्य है, लेकिन एहतियात भी जरूरी है। डॉक्टरों की टीम दोनों का इलाज कर रही है। स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों की सेहत पर नजर रख रहा है। दोनों मरीजों को कई दिन पहले अस्पताल लाया गया था। अब उनकी एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दून में डेंगू के अब तक तीन मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले वसंत विहार स्थित एक निजी स्कूल के शिक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

शहरभर में फॉगिंग का है पूरा इंतजाम: खन्ना
मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना के अनुसार, नगर निगम के पास 200 फॉगिंग मशीनें हैं। सभी वार्डों को एक-एक मशीन दी गई है। जिन गलियों में बड़ी गाड़ियां नहीं जा पा रही हैं, वहां दोपहिया से फॉगिंग की जा रही है। डेंगू का लार्वा नष्ट करने को वार्ड एवं पंचायतवार टीमें लगाई गई हैं। जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी के मुताबिक, दून में 100 क्यूआरटी हैं। सौ जगहों पर लार्वा नष्ट किया है।

अस्पतालों में बेड आरक्षित जांच की सुविधा उपलब्ध
सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि सभी अस्पतालों में बेड आरक्षित कर आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं। दून, कोरोनेशन, गांधी, प्रेमनगर, रायपुर अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया गया है। दून, ऋषिकेश, कोरोनेशन, रायपुर, विकासनगर और प्रेमनगर में एलाइजा जांच की व्यवस्था है। बाकी जगह रैपिड टेस्ट हो रहे हैं। ब्लड बैंकों को प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ने पर तैयार रहने को कहा गया है।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल