बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का मेयर ने किया ग्रैंड वैलकम
ऋषिकेश- भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के प्रथम बार ऋषिकेश आगमन पर महापौर के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष तीर्थ नगरी पहुंची । उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की विचार धारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।साथ ही मोर्चे की बहनों से केंद्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी जन हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर ने कहा कि श्रीमती नौटियाल को भाजपा में उत्तराखंड महिला मोर्चा का शीर्ष दायित्व मिलने से राज्य की महिलाओं में नये उत्साह का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में निश्चित ही पार्टी का और अधिक विस्तार होगा जिसका लाभ आने वाले चुनावों में पार्टी को मिलेगा।उन्होंने पुष्प गुच्छ व पटका पहनाकर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए उन्हें नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान
रचिता ठाकुर,अनुराधा वालिया, पूनम शर्मा, राजकुमारी जुगलान, रोमा सहगल, नेहा नेगी, कमला गुनसोला, असर्फी राणावत उपस्थित रही।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज