चंद्रभागा बस्ती में निर्माणाधीन दीवार का महापौर ने किया औचक निरीक्षण
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर ने बाढ़ सुरक्षा के दृष्टिगत चन्द्रभागा बस्ती में निर्माणाधीन दीवार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं को भी सुना ओर अधिकांश समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही अधिकारियों को फोन खड़का के करा दिया। मेयर वार्ड संख्या 2 के चन्द्रेश्वर नगर पहुंची जहां उन्होंने नगर निगम द्वारा बाढ़ सुरक्षा को लेकर निर्माणाधीन दीवार का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में दीवार के की जद से छुटे मकानों को भी दीवार के सुरक्षाचक्र में लेने के निर्देश दिए। ताकि बाढ़ के पानी से होने वाले नुकसान को थामा जा सके।

महापौर ने नदी पर बाढ़ से सुरक्षा को लेकर किए गए प्रबंधों का जायजा लिया तथा निर्माणाधीन दीवार का कार्य गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। । उन्होंने बताया चनद्रभागा नदी के उफान पर आते ही क्षेत्र के लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। इसके रिसाव को रोकने के लिए यह सुरक्षा उपाय किया जा रहा है। इसके निर्माण का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को राहत पहुंचाना है। इस दौरान अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, विजय बलोधी, सफाई निरिक्षक अभिषेक मल्होत्रा,पार्षद रूपा देवी, शैला रानी राजभर,
मीरा देवी, बीना देवी विश्वास, प्रमोद ठाकुर, शिवम सैनी ,विप्लव बनर्जी ,रामप्रवेश साहनी, सुनील कुमार ,राहुल राजपूत आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण