उत्तराखंड में मदरसों को लेकर सीएम धामी का बड़ा बयान
उत्तराखंड में मदरसों को लेकर सीएम धामी का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में भी मदरसों के सर्वे की नितांत आश्यकता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने अपनी संपत्तियों की जांच की बात कही है, साथ ही बोर्ड मदरसों के सर्वे बात भी कह रहा है। इस पर सीएम ने कहा कि प्रदेश में भी मदरसों को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आ रही हैं, इसलिए उत्तराखंड में भी मदरसों के सर्वे की आवश्यकता है।
बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बने शादाब शम्स ने पद संभालते ही उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों से अवैध निर्माण ढहाने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने प्रदेश के गैर पंजीकृत मदरसों की यूपी की तर्ज पर जांच की मांग की थी, जिसके बाद सीएम ने भी उनकी बात का समर्थन करते हुए प्रदेश में मदरसों का सर्वे जरूरी बताया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण