विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 205 ऋण पात्रों को स्वीकृति ऋण पत्र किये वितरित
कोटद्वार। कोटद्वार में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 205 ऋण पात्रों को 10 करोड़ 70 लाख रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। विधानसभा अध्यक्ष ने लाभार्थियों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगार शुरू करने की अपील की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने देश के अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक द्वारा निभाए जा रहे सामाजिक दायित्व के लिए बैंक की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विभिन्न सरकारी जानकारियां मिलती है और लाभार्थी लाभान्वित भी होते है। पंजाब नेशनल बैंक सीमांत क्षेत्रों में भी अपनी सेवाए दे रहे है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक मिशन अंत्योदय के तहत संचालित योजना का लाभ पहुंचा रही है। सबको विकास की मुख्यधारा से जोड़कर सम्मान से जीवन यापन करने का हक प्रदान कराने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। बैंकों के माध्यम से बड़ी संख्या में जन कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सस्ती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक जोनल हेड देहरादून के जनरल मैनेजर संजय कांडपाल, टिहरी के सर्किल हेड राजेंद्र भाटिया, कोटद्वार के चीफ मैनेजर महेश नौटियाल सहित , रजत , पूनम , अनीता आर्य, उषा , अनीता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण