दरोगा का महिला से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
उधमसिंहनगर: बीजेपी की सरकार में महिलाओं के साथ खाकी की गुंडई देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे, महिलाओं पर थानाध्यक्ष द्वारा हाथ उठाया गया, चौकी प्रभारी ने रोकने का प्रयास भी किया, थानाध्यक्ष ने चौकी प्रभारी को भी धक्का मार दिया। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर थाना क्षेत्र के गूलरभोज चौकी क्षेत्र के ठंडा नाला गांव में दबिश देने गयी थी। गदरपुर पुलिस को लोगों ने घेर लिया।
जिस पर आक्रोशित होकर पुलिस के थानाध्यक्ष ने एक महिला पर हाथापाई कर दी। जिसका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर पूर्व विधायक प्रमोद महाजन के नेतृत्व में कई लोग एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया और थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पूरे मामले की सीओ बाजपुर से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण