मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत अंकिता भंडारी के माता-पिता से उनके आवास में की मुलाकात
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी जिले के डोभ श्रीकोट गांव में अंकिता भंडारी के माता-पिता से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत अंकिता भंडारी के माता-पिता को सांत्वना देते हुए सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने अंकिता के परिजनों को आश्वस्त किया कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिवंगत अंकिता भंडारी के पौड़ी स्थित गांव डोब श्रीकोट परिजनों को ढांढस बंधाने पौड़ी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अंकिता के परिजनों को आश्वस्त किया कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि राज्य में इस तरह के जघन्य अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। हम पूरी कोशिश करेंगे कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। पूरे राज्य अंकिता के परिवार के साथ है। उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। इस दौरान सीएम धामी ने अंकिता के परिजनों को सहायता राशि का चेक भी सौंपा। इस दौरान उनके साथ में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण