सुपरस्टार महेश बाबू ने हरिद्वार के वीआईपी घाट पर अपनी मां की अस्थियां विसर्जित की
हरिद्वार: दक्षिण भारत फिल्म अभिनेता सुपरस्टार महेश बाबू हरिद्वार पहुंचे। सुपरस्टार महेश बाबू ने हरिद्वार के वीआईपी घाट पर अपनी मां की अस्थियां विसर्जित की। इस दौरान सुपरस्टार महेश बाबू ने तमाम रीति-रिवाजों को निभाते हुए कर्मकांड करवाया। तीर्थ पुरोहित अखिलेशानंद शर्मा गोविंद ने पूरे विधि विधान से यह कर्मकांड करवाया। हरिद्वार में मां की अस्थियां विसर्जित करने के बाद सुपरस्टार महेश बाबू जौलीग्रांट के लिए रवाना हो गए। बता दें कि तीन दिन पहले दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। इस बात की जानकारी महेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी थी। इस खबर को सुनने के बाद महेश बाबू के प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी प्रशंसकों ने अपने चहेते कलाकार की मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शोक संदेश साझा किया। जिसके बाद सुपरस्टार महेश बाबू अपनी मां की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। जहां वीआईपी घाट पर महेश बाबू ने अपनी मां की अस्थियां विसर्जित की। इस दौरान उन्होंने मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण