तेज रफ्तार कार चालक ने ली मां बेटे की जान
हरिद्वार: उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आती रहती हैं। वही आज छिद्दरवाला के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मां और बेटे की मौके पर मौत हो गई। जब यह हादसा हुआ तब मां विदेश में काम करने वाले अपने बेटे को बाहर तक छोड़ने आई थी। जबकि कार चालक अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। पूरा मामला हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर छिद्दरवाला के पास का है। थानाध्यक्ष रायवाला भुवन पुजारी के मुताबिक आशा प्लॉट छिद्दरवाला निवासी त्रिलोक सिंह विदेश में रहता है। सुबह उसे विदेश जाना था। इसी कड़ी में उसकी मां उसे बाहर तक छोड़ने आई थी। रायवाला पुलिस के अनुसार सुबह करीब पांच बजे देहरादून की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। इसी दौरान कार ने मां और पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। 41 वर्षीय त्रिलोक सिंह पुत्र जयपाल सिंह व 63 वर्षीय भवानी देवी पत्नी जयपाल सिंह निवासी छिद्दरवाला को तुरंत आनन फानन में एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कार हिमाचल से आ रही थी। हादसे के बाद चालक मनीष कुमार पुत्र प्रकाश निवासी हिमाचल प्रदेश को हिरासत में लिया है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज