अनियंत्रित होकर अल्टो कार गिरी गहरी खाई में, कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत
बागेश्वर: बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बागेश्वर जिले के कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिला अस्प्ताल में तीनों का पोस्टमार्टम होगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुवार पुलिस लाइन मालता के पास रात लगभग ढाई बजे एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई। इसमें चार लोग सवार थे। हादसे में मनोज कुमार पुत्र पूरन उम्र 35 वर्ष तहसील बागेश्वर ग्राम सिमतोली दफौट (घायल) हो गया। इसके अलावा विजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी सिमतोली उम्र 30 वर्ष, रोहित पुत्र भूपाल सिह उम्र 20 वर्ष, सुनील सिह पुत्र सुरेश सिह उम्र 21 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई है।
सूचना के बाद कोतवाल कैलाश नेगी मौके पर पहुंचे। शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम कि लिए जिला मुख्यालय भेजा, जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि कार चालक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस का कहना है कि हादसा किस कारण से हुआ इसका पता जांच के बाद चलेगा।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज