दीपावली को लेकर अग्निशमन विभाग जुटा सुरक्षा की तैयारियों में
देहरादून। दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही अग्निशमन विभाग भी अपनी तैयारी में जुट चुका है क्योंकि अधिकतर माना जाता है कि दीपावली के त्यौहार पर आग लगने के मामले सबसे अधिक आते हैं और ऐसे में कहीं घर भी तबाह हो जाते हैं तो वहीं कई लोगों की मौतें भी हो जाती हैं जिससे निपटने के लिए अग्निशमन विभाग अभी से ही तैयारी में जुट चुका है। अग्निशमन अधिकारी सुनील दत्त तिवारी ने बताया कि दीपावली के त्यौहार को देखते हुए हमने अभी सही अपने तैयारियां पूरी कर ली है और किसी भी तरह की घटना से निबटने के लिए अग्निशमन बिल्कुल तैयार है वह उन्होंने बताया कि राजधानी देहरादून के अंदर 8 जगह पर अग्निशमन की गाड़ियां पहले से ही खड़ी कर दी जाएंगी और अग्निशमन कार्यालय में भी कई गाड़ियां पहले से ही तैयार रहेंगी यदि ऐसे में कोई भी सूचना हमको मिलती हैं तो हम तुरंत वहां पर अपनी गाड़ियां रवाना करेंगे नहीं छोटी गलियों के लिए भी इस बार 4 बुलेट तैयार की गई है जो छोटी गलियों में जाकर दुर्घटना होने से बचाएगी इसके साथ ही उन्होंने जनता से भी अपील की है कि जब भी कोई ऐसी घटना कहीं पर घटे तो वह तुरंत 112 पर अग्निशमन को सूचित करें जिससे कि समय रहते अग्नि पर काबू पाया जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण