हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी
हरिद्वार; हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र के मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ हरकत में आ गए हैं। स्टेशन परिसर में एटीएस, बीडीएस समेत दूसरी एजेंसियों के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और हर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
पत्र को गंभीरता से लेते हुए हरिद्वार जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी जीआरपी अरुणा भारती का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर इस तरह के पत्र पहले भी मिले हैं हालांकि पहली बार इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। 10 अक्टूबर को रेलवे अधीक्षक के नाम डाक से भेजे गए पत्र की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात