नगर निगम महापौर ने बाजारों में निकलकर दीपावली पर्व की दी बधाई
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बाजारों में उतरकर शहर के व्यापारियों एवं खरीदारी के लिए आये लोगों को दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

दीपावली पर्व पर नगर निगम महापौर ने शहर के बाजारों में निकलकर खुशियों के पर्व पर आपसी सोहार्द का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने सभी से पर्व पर शहर को स्वच्छ रखने की भी अपील की।
महापौर ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा मनुष्य में जगाता है। यह पर्व हमें संकल्प और निष्ठा का भी संदेश देता है। उन्होंने शहरवासियों से दीपावली परंपरा के अनुसार मिल-जुलकर मनाने का आह्वान किया।

कहा कि हमारे घर के साथ-साथ सभी के घरों में उजाला हो ऐसा प्रयास करें।हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दु:खी तथा जरूरतमंद हों, क्योंकि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है। इस दौरान विनोद शर्मा, रीना शर्मा,चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, अनीता रैना,विजय बडोनी, मनीष बनवाल, प्रमोद शर्मा,कमला गुंसोला, विवेक गोस्वामी,अजय कालड़ा, रमेश अरोड़ा, राजकुमारी जुगलान, रोमा सहगल,रेखा सजवान, नेहा नेगी , कुलदीप टंडन आदि मौजूद रहें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण