प्रदेश सरकार ने नकलचीयों पर लगाम लगाने की कर ली है अपनी पूरी तैयारी
देहरादून;उत्तराखंड में अब जल्द नकल विरोधी अध्यादेश लाने की प्रदेश सरकार ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य परीक्षाओं में भी नकलचीयों पर सरकार लगाम लगाएगी और ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी जो भ्रष्टाचार कर प्रतिभावान छात्रों के हक पर डाला डालते हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के बाद उनकी जांच हो रही है। ऐसे लोगों पर सरकार ने सख्ती करते हुए उन्हें सबक सिखाया है। आने वाले दिनों में जब प्रदेश में नकल विरोधी अध्यादेश लागू हो जाएगा तो उसके बाद ऐसे भ्रष्टाचारियों पर और तेजी से कार्यवाही होगी। उत्तराखंड में एक नजीर बनेगी कि अगर परीक्षाओं में कोई भ्रष्टाचार करता है तो उसको किस तरह की सजा दी जाती है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज