राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट जसवीर राणा ने राज्य स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई
कोटद्वार:- उत्तराखंड केन्द्रीय युवा संघर्ष समिति के सह संयोजक, राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट जसवीर राणा ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। राज्य आंदोलनकारी जसबीर राणा ने कहा कि आज आंदोलनकारी शहीदों के निस्वार्थ संघर्षों के परिणाम स्वरूप पृथक राज्य का गठन हुआ है ऐसे महान शहीदो को हम श्रद्धासुमन अर्पित करते है तथा जिन आंदोलनकारी साथियो ने अपना अभूतपूर्व सहयोग दिया है उनको धन्यवाद देते है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण जिन उद्देश्यौ को लेकर हुआ था कहीं न कहीं उन उद्देश्यौ को प्राप्त करने मे असफल रहे है। विकास, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,महिला अत्याचार, भू कानून जैसै मुद्दे जस के तस बने हुए है।
उन्हौने कहा कि उत्तराखंड की वर्तमान परिस्थितियो को देखकर ऐसा लगता है कि प्रदेश की व्यवस्था के सुधार हेतु उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन जैसे एक और बडे आंदोलन की आवश्यकता है तभी पृथक राज्य की कल्पना साकार हो सकती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण